फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   budget for hospital

Bilaspur News: नयना देवी अस्पताल के लिए पांच करोड़ रुपये जारी

Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
budget for hospital
कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर ने जताया सीएम का आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर) विधानसभा क्षेत्र नयना देवी जी में निर्माणाधीन 50 बिस्तरों के अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस पर कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।


विकास ठाकुर ने बताया कि यह राशि अस्पताल के बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के शुरू होने से न केवल नयना देवी मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में यह अस्पताल क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। विकास ठाकुर ने मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि यह निर्णय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है और इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उम्मीद जताई कि अस्पताल जल्द ही पूर्ण रूप से तैयार होकर लोगों को समर्पित किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed