फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   budget declaration for bilaspur

जिले में बनेगी आधुनिक फिश मार्केट, जल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 06 Mar 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
budget declaration for bilaspur
बिलासपुर। जिले में आधुनिक फिश मार्केट बनेगी, वहीं जल परिवहन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन और भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन को भी बजट में तवज्जो दी गई है।
शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट पेश किया। इसमें बिलासपुर जिले को कई तोहफे दिए। बिलासपुर की कई अहम परियोजनाओं के लिए सीएम ने अपना पिटारा खोला। इनमें जल परिवहन, सड़कों, रेल लाइन, फिश मार्केट, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने की घोषणाएं शामिल रहीं।
2021-22 के अंत तक भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का 20 किलोमीटर भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रथम 20 किलोमीटर में सात सुरंगों और 18 पुलों पर काम शुरू हो गया है। इसे और गति प्रदान की जाएगी। 2021-22 में रेल लाइन निर्माण पर 200 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। बिलासपुर में निर्माणाधीन तीन खेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को इसी वर्ष शुरू कर दिया जाएगा। इससे वॉलीबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी और कबड्डी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बाक्स
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का 31 किलोमीटर का कार्य होगा पूरा
बिलासपुर को शहरी सड़क सुधार में शामिल किया गया है। इसके अलावा विश्व बैंक की सहायता से दधोल-लदरौर, रघुनाथपुरा-मंडी-भराड़ी सड़क का उन्नयन और डबल लेन किया जाएगा। वहीं 2021-22 में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का 31 किलोमीटर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बिलासपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक
चालकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम करने के लिए बिलासपुर में आधुनिक सुविधा युक्त ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित किया जाएगा।
घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य
2021-22 में बिलासपुर में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी रखा गया। वहीं बिलासपुर में पंचायतीराज प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय संसाधन केंद्र का निर्माण किया जा चुका है।
इनसेट
फिश मार्केट पर खर्च होंगे चार करोड़
बिलासपुर में मछली उत्पादकों को मार्केटिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। कृषि मंडी की तर्ज पर गोविंद सागर झील के उत्पाद के लिए अत्याधुनिक क्रय-विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस फिश मार्केट पर करीब तीन से चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे जिले के मछुआरों की मार्केट की बड़ी समस्या हल होगी।
इनसेट
मालवाहन परिवहन की तलाशी जाएंगी संभावनाएं
कसोल से तत्तापानी के बीच कोलडैम में जल परिवहन सेवाएं हाल ही में शुरू की गई हैं। अब मालवाहक परिवहन की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। जलाशय में परिवहन सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को तत्तापानी और शिमला पहुंचने के लिए लंबे मार्ग से छुटकारा मिलेगा।

इनसेट
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज जनता को होगा समर्पित
वित्त वर्ष 2021-22 में बंदला में 400 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का का कार्य पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसमें इसी वर्ष कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed