फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   brother and sister died in road accident

टिपर और कार की टक्कर में चचेरे भाई-बहन की मौत

Fri, 08 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
brother and sister died in road accident
भगेड़ के पास भंजवाणी में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BILASPUR
झंडूता (बिलासपुर)। निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर औहर कस्बे के पास भंजवाणी में कार और टिपर की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। झंडूता थाना पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टिपर चालक अभी फरार है। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे भंजवाणी में टिपर ने नैनो कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के परखचे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे हुए दोनों घायलों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ऋषभ चंदेल (21) पुत्र रविंद्र चंदेल और जागृति (15) पुत्री ज्ञान चंद निवासी गांव बेरी दड़ोला तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई-बहन थे। ऋषभ आईटीआई का प्रशिक्षु था, जबकि जागृति दसवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन

तहसीलदार घुमारवीं गोपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। हलका पटवारी को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed