{"_id":"65819a26dfd38390d40da9e9","slug":"bringing-cluster-system-is-a-historic-decision-prajapati-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10363-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर सिस्टम लाना ऐतिहासिक फैसला : प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर सिस्टम लाना ऐतिहासिक फैसला : प्रजापति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में शिक्षा प्रणाली को बदलते हुए सरकार ने शिक्षा जगत में क्रांति का संचार किया है। सरकारी स्कूलों को एक मंच पर लाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए क्लस्टर स्कूल बनाने का निर्णायक कदम सराहनीय और ऐतिहासिक है। यह बात आम आदमी पार्टी जिला प्रवक्ता सुमन प्रजापति ने कही।
उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक तकनीकी परिवेश और प्रतिस्पर्धा के दौर में यह अति आवश्यक है। यह ऐतिहासिक फैसला शिक्षा जगत में मील का पत्थर साबित होगा और सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इसके सार्थक, रचनात्मक और गुणात्मक परिणाम शीघ्र सामने होंगे। क्लस्टर सिस्टम से स्कूल संगठित और एकीकृत होंगे। इससे स्कूलों की दशा और दिशा बदल जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा प्राइमरी विंग की शिक्षा प्रणाली को होगा। क्लस्टर स्कूल में प्राथमिक से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए सुबह की प्रार्थना एक साथ होने से बच्चों में कुशल नेतृत्व और प्रतिस्पर्धा का विकास होगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का आकलन, अवलोकन और निखारने का अवसर मिलेगा।