फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bring changes in lifestyle to live longer: Dr. Mahesh

लंबी आयु जीने के लिए जीवन शैली में लाएं बदलाव : डॉ. महेश

Tue, 01 Oct 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bring changes in lifestyle to live longer: Dr. Mahesh
-घुमारवीं के रैन बसेरा में मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के रैन बसेरा में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने की।

इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश जसवाल ने 80 साल से अधिक आयु के चार वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, टोपी देकर सम्मानित किया। इनकी आयु 80 वर्ष से अधिक थी। उन्होंने बताया कि लंबी आयु जीने के लिए मस्त, स्वस्थ रहें और अपने खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य शिक्षक लीला शर्मा ने बताया कि भारत में 2015 तक बुजुर्गों की आबादी 8 फीसदी यानी 10 करोड़ के लगभग थी। 2050 तक यह आबादी 19 फीसदी तक बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा एक सार्वभौमिक घटना है। इसमें मानव शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में कमी हो जाती है। इससे शरीर के अंगों के कार्यों में गिरावट आने लगती है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था के लक्षणों में दिखाई कम देना, सुनाई कम देना, नींद आने में परेशानी, चिड़चिड़ापन, दांत कमजोर होना, स्वाद में बदलाव, फेफड़ों के काम करने में कमी, गुर्दों के काम करने में कमी, हड्डियों की ताकत कम होना, भूख में कमी, स्मृति में कमी, कब्ज, उच्च रक्तचाप, मधुमेह की समस्याएं आदि हैं। इसलिए समय पर अपने स्वास्थ्य जांच करवाते रहें। हर रोज हल्का व्यायाम करें। खान-पान का ध्यान रखें। इस अवसर पर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी वरिष्ठ नागरिकों का बीपी और शुगर चेक किया गया। साथ में दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। कार्यक्रम में डॉ. शिल्पा भाटिया, तहसील कल्याण अधिकारी घुमारवीं, झंडूता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed