{"_id":"633883c362f2cd34c71979cb","slug":"bridge-ready-for-traffic-bilaspur-news-sml4235885111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी-भराड़ी पुल शुरू, प्रधानमंत्री के दौरे के दिन यातायात को रखेगा सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी-भराड़ी पुल शुरू, प्रधानमंत्री के दौरे के दिन यातायात को रखेगा सुचारु
विज्ञापन
फोरलेन पर बने मंडी भराड़ी पुल से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बने मंडी-भराड़ी पुल को शनिवार से यातायात के लिए खोल दिया है। यह पुल प्रधानमंत्री के दौरे के दिन यानी 5 अक्तूबर को यातायात को सुचारु रूप से चलाए रखेगा। बिलासपुर की सड़कों पर यातायात का भार कम करने के लिए पुलिस प्रशासन इस पुल का सहारा लेगा। चंडीगढ़, मंडी और हमीरपुर की ओर जाने वाले लौंग रूट के वाहन बिलासपुर शहर से होकर नहीं गुजरेंगे। ऐसे वाहनों को भगेड़ और नवनिर्मित मंडी भराड़ी पुल से फोरलेन पर भेजा जाएगा।
शनिवार से गोबिंद सागर झील पर निर्मित फोरलेन मंडी भराड़ी पुल की एक लाइन को यातायात के खोल दिया। पुलिस ने अभ्यास के तौर पर हमीरपुर से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को भगेड़ से फोरलेन पर तबदील किया। वहीं चंडीगढ़ से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहनों को जामली से मंडी भराड़ी पुल होते हुए फोरलेन पर तबदील किया।
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दिन मंडी, हमीरपुर और चंडीगढ़ से आने-जाने वाले लौंग रूट के वाहनों को फोरलेन से होकर भेजने की व्यवस्था की गई। चंडीगढ़ की ओर से हमीरपुर और मंडी की ओर जाने वाले वाहनों को जामली के पास से फोरलेन पर तबदील किया जाएगा।
विज्ञापन
यह वाहन मंडी-भराड़ी पुल से ऋषिकेश और औहर से होते हुए भगेड़ पहुंचेंगे। वहां से हमीरपुर जाने वाले वाहन घुमारवीं की ओर जाएंगे और मंडी की ओर जाने वाले वाहन कंदरौर होते हुए घाघस पहुंचेंगे। इसी तरह मंडी से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन घागस, कंदरौर होते हुए भगेड़ पहुंचेंगे। इन सभी जगह पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया गया हमीरपुर, मंडी और चंडीगढ़ की ओर से आने और जाने वाले वाहन बिलासपुर की ओर न आए। वह फोरलेन का प्रयोग करें।