फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Brainstorming on the preparations for the pensioner's honor ceremony

Bilaspur News: पेंशनर सम्मान समारोह की तैयारियों पर मंथन

Tue, 12 May 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the preparations for the pensioner's honor ceremony
75 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर्स होंगे सम्मानित
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष श्रीराम मेहता को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर शहरी इकाई की बैठक अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा की अध्यक्षता में बाबा विश्वकर्मा मंदिर में हुई। बैठक में जून में प्रस्तावित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई के संयुक्त सम्मान समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया कि समारोह में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा ने इकाई सचिव से आग्रह किया कि ऐसे सभी पेंशनरों के नाम शीघ्र सदर खंड सचिव को भेजे जाएं। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को एसोसिएशन से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में 95 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष दिवंगत श्रीराम मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम मेहता एक प्रबुद्ध समाजसेवी एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे और गोपाल मंदिर सिहड़ा के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर जगदीश कुमार नड्डा, ओमप्रकाश गर्ग, सुशील पुंडीर, श्याम लाल पंवर, देवेश्वर गौतम, प्रदीप वर्मा और राजेंद्र चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed