{"_id":"68b059c3b08ecc4a09015b98","slug":"brain-wired-team-was-the-winner-master-minds-was-the-runner-up-and-naushera-team-was-third-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-143276-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ब्रेन वायर्ड टीम विजेता, मास्टर माइंड्स उपविजेता और नौशेरा टीम तीसरे स्थान पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ब्रेन वायर्ड टीम विजेता, मास्टर माइंड्स उपविजेता और नौशेरा टीम तीसरे स्थान पर रही
Thu, 28 Aug 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित की प्रोबी-2025 इंटर-ब्रांच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित की प्रोबी-2025 इंटर ब्रांच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
पांच रोचक राउंड में छात्रों ने दिखाया तकनीकी ज्ञान और त्वरित निर्णय की क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में सिविल इंजीनियरिंग सोसायटी की ओर से विभागीय स्तर की इंटर-ब्रांच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रोबी-2025 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, तार्किक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
प्रश्नोत्तरी को पांच अलग-अलग और रोचक राउंड में विभाजित किया गया था। इनमें फॉर्मूला आधारित राउंड, इंजीनियरिंग सिचुएशन राउंड, हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान राउंड, पजल राउंड और रैपिड फायर राउंड शामिल रहे। इन राउंड ने प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं सोसायटी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक और सामाजिक जीवन में भी उत्कृष्टता की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता में ब्रेन वायर्ड टीम में हार्दिक, हिमांशु चौहान और निखिल चंदेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान हासिल किया। टीम मास्टरमाइंड्स में शिवम, सौरव कुमार और चैतन्य जैन प्रथम उपविजेता बनी, जबकि टीम नौशेरा की माधवी ठाकुर, प्रांशु और करण रावत ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। विजयी टीमों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन का श्रेय संकाय समन्वयकों, सोसाइटी के सक्रिय सदस्यों और स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों को दिया गया। आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी मंच साबित हुआ, जिसने उन्हें आगे भी तकनीकी और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।