{"_id":"69d1124a22b2bc93ae04cc69","slug":"boy-died-in-suspecious-condition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157304-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुनाला में प्रवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुनाला में प्रवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
सड़क किनारे गिरा मिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
नाक से खून और चेहरे पर चोट के निशान मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत कुनाला क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
युवक की पहचान ललटू कुमार (24) पुत्र संतोष साह, गांव मोहम्मदपुर, डाकघर चपरान कोठी, तहसील सिमरी बख्तियारपुर, जिला सहारसा (बिहार) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। जानकारी के अनुसार शव के निरीक्षण के दौरान नाक से खून बहने, होंठ व ठोड़ी पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के साथियों धनेश्वर यादव और संतोष कुमार ने बताया कि वे सभी एक ठेकेदार के पास काम करते हैं और उसी के मकान में किराये पर रहते हैं। उनके अनुसार ललटू कुमार शुक्रवार देर रात तक काम से वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह कुनाला में सड़क किनारे मुंह के बल गिरा हुआ मिला। उसे तुरंत ठेकेदार के बेटे की गाड़ी में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला सड़क पर गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।