फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   boy died in bharadi bilaspur due to poison

जहरीले पदार्थ का सेवन करने से प्रवासी युवक की मौत

Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
boy died in bharadi bilaspur due to poison
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाने के तहत आने वाले डंगार कस्बे में प्रवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ले इस संदर्भ में भराड़ी थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा जिले के लुहार गांव का जितेंद्र (18) काम के सिलसिले में डंगार आया था। उसके बाकी साथी भी क्षेत्र में अन्य जगह मजदूरी का काम करते हैं। जितेंद्र भी हाल ही में डंगार में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन

दुकान मालिक शशिकांत ने बताया कि उन्होंने दुकान पर काम करने वाले वर्करों को रहने के लिए अलग कमरा दिया है। सोमवार सुबह जब वह दुकान आया तो जितेंद्र को चक्कर आया और उल्टियां आनी शुरू हो गईं। इसको देखकर दुकान मालिक ने जितेंद्र के अन्य साथियों को सूचना दी और जितेंद्र को वे घुमारवीं अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने जितेंद्र को हमीरपुर अस्पताल रेफर किया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया। यहां सोमवार रात करीब 10 बजे जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। भराड़ी थाने का कार्यभार देख रहे एएसआई राज कुमार ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए टांडा गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed