फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bote driver drowned in lake

तूफान से गोविंद सागर झील में डूबा बोट चालक

Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bote driver drowned in lake
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शुक्रवार दोपहर आए तेज तूफान में एक बोट चालक समेत भाखड़ा बांध के समीप गोविंद सागर झील में डूब गया। हादसे के बाद पानी में डूबे बोट और उसके चालक का पता नहीं चल पाया है। बीबीएमबी प्रबंधन और पुलिस ने पानी में डूबे बोट और उसके चालक की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। झील में लापता हुए बोट चालक की पहचान प्रदीप कुमार (28) जगदीश राम गांव खुलमी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ बोट भाखड़ा के नजदीक गलुआ बस्ती के पास डूबा है। बताया जा रहा है कि बोट का इस्तेमाल बोटिंग के लिए होता था। हादसे के समय इस बोट पर सिर्फ चालक ही सवार था। तेज तूफान में चालक नियंत्रण खो बैठा और बोट समेत झील के पानी में डूब गया। चालक की तलाश के लिए लोग तत्काल मौके पर जुटे, लेकिन उसका पता नहीं चला। खबर लिखे जाने तक डूबे चालक और बोट का पता नहीं चल पाया था। सूचना पाकर एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी की सहायता से बोट और चालक को ढूंढने का प्रयास जारी है। वहीं डीएसपी श्री नयना देवी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। बोट के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed