{"_id":"697e078f3a4185ea3c03747a","slug":"bomb-threat-to-deputy-commissioners-office-bilaspur-panic-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-153199-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप
Sat, 31 Jan 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
-सिटी चौकी की टीम ने मौके पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही सिटी चौकी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा कारणों के चलते उपायुक्त कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलते ही पूरे परिसर को खाली कराया गया। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिसने कार्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई, जिससे प्रशासन और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि धमकी मेल के माध्यम से दी गई है, इसकी जांच की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद कर्मचारियों को दोबारा कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।