फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Body of bus conductor found behind Chorbanwe Bridge.

Bilaspur News: चोरबांए पुल के पीछे मिला बस परिचालक का शव

Wed, 17 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Body of bus conductor found behind Chorbanwe Bridge.
घर नहीं पहुंचा था युवक, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के चोरबांए पुल के पीछे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डाहड़ के उप प्रधान अजय कुमार ने थाना झंडूता में सूचना दी कि गांव खलसाए निवासी सुमित कुमार पुत्र रूप लाल का शव चोरबांए पुल के पीछे पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला चोरबांए के पास पहुंचकर शव बरामद किया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सुमित कुमार निजी बस परिचालक के रूप में कार्यरत था। वह सोमवार शाम बस से उतरने के बाद घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और मंगलवार को खोजबीन के दौरान उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मौके से चप्पल और एक ट्यूब सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। केवल माथे के दाहिनी ओर हल्का रगड़ का निशान पाया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed