{"_id":"6a63ae6a2790a19a600399ae","slug":"body-of-an-unidentified-person-found-by-the-roadside-near-pulachad-on-the-old-nh-21body-of-an-unidentified-person-found-by-the-roadside-near-pulachad-on-the-old-nh-21-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164288-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुराने एनएच-21 पर पुलाचड़ के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुराने एनएच-21 पर पुलाचड़ के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
विज्ञापन
स्वारघाट पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पहचान नहीं हो पाई
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट में पुराने नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुलाचड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़े शव को देखकर एक वाहन चालक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना स्वारघाट को दी।
सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। स्वारघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक धीमान ने की है।