फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Board should immediately pay the due installments of medical bills and dearness allowance

Bilaspur News: मेडिकल बिल, महंगाई भत्ते की देय किस्तों का शीघ्र भुगतान करे बोर्ड

Tue, 25 Jun 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Board should immediately pay the due installments of medical bills and dearness allowance
- राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान इं. रामलाल शर्मा ने की।

बैठक में सर्वप्रथम विभाग से सेवानिवृत्त हुए आनंद घाट के सहायक अभियंता प्यार सिंह ठाकुर और हटवाड़ के फोरमैन बलदेव राज की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। बैठक में सुखराम, महासचिव के एल शर्मा, गंगा प्रसाद ने साल 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर, ग्रेच्युटी लीव इनकैशमेंट, कम्युटेड पेंशन, संशोधित पेंशन का एरियर जारी न करने पर सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग के प्रति रोष प्रकट किया गया। बैठक में मेडिकल बिल और महंगाई भत्ते की देय किस्तों का बोर्ड से शीघ्र भुगतान करने और बोर्ड में शीघ्र अति शीघ्र ओपीएस लागू करने की भी मांग की गई। प्रधान रामलाल शर्मा ने सरकार से बिजली बोर्ड में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। बैठक में चीफ इं. एचएस चंदेल और अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आग्रह किया। बैठक में इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सुखराम को प्रदेश कार्यकारिणी में उप प्रधान के पद पर मनोनीत करने पर उन्हें बधाई दी। उनके स्थान पर गंगा प्रसाद को घुमारवीं इकाई का वरिष्ठ उप प्रधान मनोनीत किया गया। बैठक में 1 जुलाई को चंबा में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की राज्य स्तरीय बैठक की जानकारी भी दी और एक मसौदा तैयार किया गया। सरकार से नशे के व्यापार को रोकने के लिए भी उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई। बैठक में एन आर कमल, बाबूराम, आरएल महाजन, अजीत वर्मा, मेहर सिंह, रमेश शर्मा आदि पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed