{"_id":"66c4a3fb72f0630d4e0d9b17","slug":"block-level-school-competitions-from-1st-september-and-district-level-from-12th-september-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-121915-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खंड स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताएं 1 सितंबर सेे और जिला स्तरीय 12 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खंड स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताएं 1 सितंबर सेे और जिला स्तरीय 12 सितंबर से
विज्ञापन
कन्या पाठशाला घुमारवीं और घंडीर में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
शिक्षा विभाग ने जारी किया अंडर-19 छात्र व छात्रा वर्ग का नया वार्षिक खेल कैलेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्कूली अंडर-19 छात्र व छात्रा वर्ग की खंड और जिला स्तरीय खेलों का नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनीता कुमारी ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण पूरे प्रदेश में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी थी। अब शिक्षा विभाग के आदेशों से उन्हें शुरू किया जा रहा है।
छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 1 सितंबर से 3 सितंबर तक कराई जाएगी। खंड स्तरीय खेलों के लिए 10 जोन बनाए गए। भराड़ी खंड की छात्राओं की खेले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा, घुमारवीं खंड की कुठेड़ा, झंडूता खंड की जेजवी, बरठीं खंड की छत, स्वारघाट खंड की जकातखाना, सदर खंड की ग्वाल्मुठानी, जुखाला खंड की बरमाणा, बस्सी खंड की नान्गेठाकुर, उच्च पाठशाला घुमारवीं/झंडूता खंड की कल्लर और सदर/स्वारघाट खंड की देलग स्कूल में होगी। छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 18 सितंबर से 21 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में होगी।
छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 6 सितंबर से 8 सितंबर तक होगी। भराड़ी खंड की छात्र वर्ग की खेले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर, घुमारवीं खंड की औहर, झंडूता खंड की झंडूता, बरठीं खंड की गालियां, जुखाला खंड की पंजगाईं, सदर खंड की बल्हचुरानी, स्वारघाट खंड की स्वाहण, बस्सी खंड की लखनू, उच्च पाठशाला घुमारवीं/झंडूता खंड की मलांगण और सदर/स्वारघाट खंड की घ्याल स्कूल में होगी। छात्र वर्ग की पहले चरण (मेजर गेम्स) की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 सितंबर से 15 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में होगी। दूसरे चरण (माइनर गेम्स) की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 23 सितंबर से 25 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में होगी।
विज्ञापन
छात्र और छात्राओं की जिला स्तरीय एथलेटिक मीट 28 सितंबर से 30 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में होगी। छात्र और छात्राओं का जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्हाणी में होगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं और कोचिंग कैंप की तिथि, स्थान का निर्धारण बाद में किया जाएगा।