फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJYM planted 150 fruit plants in Bilaspur

भाजयुमो ने बिलासपुर में लगाए 150 फलदार पौधे

Fri, 31 Jul 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJYM planted 150 fruit plants in Bilaspur
श्री नयना जी के अपर मंडल की पंचायत कचोली मे पौधा रोपण अपर मंडल की पंचायत कचोली मे पौधा रोपण ग्रामी? - फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। भाजयुमो हिमाचल प्रदेश की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज श्री नयना देवी अप्पर मंडल की पंचायत कचोली में पौधा रोपण किया गया। इसमें अर्जुन और जामुन के 150 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण में मुख्य रूप से ऊपर मंडल अध्यक्ष लेख राम ठाकुर व युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता पवन ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव शेर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला भाजयूमो प्रवक्ता पवन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा मुख्यमंत्री जी के आहवान पर प्रदेश में आगामी 31 तारीख तक एक लाख पौधों का रोपण करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आह्वान का अनुपालन करते हुए जिला बिलासपुर संगठनात्मक 5 मंडल आगामी 31 जुलाई तक अपना एक लाख पौध रोपण का लक्ष्य पूरा ही नहीं करेगा। बल्कि इससे भी ज्यादा पौधों का रोपण कर प्रदेश की जलवायु को शुद्व करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा बहुत ही सरहनीय व पुनीत कार्य कर रहा है। इसके साथ ही हमारा जिला भाजयूमो व श्री नयना देवी भाजयूमो भी इसमें अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके के पर जिला भाजपा सचिव बूथ अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, पूर्व उप प्रधान बिटू ठाकुर, जिला युवा मोर्चा प्रवक्ता पवन ठाकुर, भाजपा जिला भाजयुमो सचिव शेर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोनू ठाकुर, आईटी मंडल प्रमुख मितेश कौशल, सुनील प्रदीप, गगन, रामानंद, कोषाध्यक्ष मीरा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed