फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP workers will protest if illegal encroachment is not removed: Garg

अवैध कब्जा नहीं हटाया तो भाजपा कार्यकर्ता करेंगे आंदोलन : गर्ग

Thu, 21 Mar 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will protest if illegal encroachment is not removed: Garg
पूर्व मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं जल शक्ति विभाग के कार्यालय के साथ बनी सड़क को लेकर पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अधिशासी अभियंता अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने दो दिन के भीतर अवैध दीवार, जल शक्ति विभाग की जमीन पर बनी सड़क को नहीं गिराया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जल शक्ति विभाग की जमीन पर बनी दीवार को गिराकर वहां अवैध रूप से कुछ लोगों ने सड़क का निर्माण किया है, जोकि बिल्कुल अवैध है l उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर इस अवैध निर्माण को नहीं गिराया गया या इसकी निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो वह भाजपा कार्यकर्ता के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लिखित रूप से इसके बारे में एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अजय वर्मा को भी सौंपा। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी पंकज चंदेल, जोरावर सिंह, देशराज ,नवीन शर्मा, महेंद्र पाल रतवान सहित करीब दो दर्जन पदाधिकारी उपस्थित रहे। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में है। इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को भी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही इस बारे में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed