फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP trying to show Modi bigger than Lord Ram: Prem

मोदी को प्रभु राम से बड़ा दिखाने की कोशिश कर रही भाजपा : प्रेम

Thu, 18 Jan 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP trying to show Modi bigger than Lord Ram: Prem
-कांग्रेस प्रवक्ता बोले, प्रदेश में नहीं चलेगी मंदिर को लेकर की जा रही राजनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रभु श्री राम सभी के थे, सभी के हैं और सभी के रहेेंगे, लेकिन भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रभु श्रीराम से बड़ा दिखाने की कोशिश कर रही है, जोकि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।


प्रेम कौशल ने कहा कि हिमाचल देवी-देवताओं की भूमि है। भाजपा की ओर से श्री राम मंदिर को लेकर की जा रही राजनीति प्रदेश में नहीं चलेगी। भाजपा श्रीराम मंदिर से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। साथ ही कांग्रेस नेताओं की ओर से प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने का झूठा प्रचार कर रही है। कांग्रेस के नेता प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता कब अयोध्या गए इसका प्रमाण पत्र भाजपा के कार्यालय से लेने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा के लिए श्रीराम राजनीति का मुद्दा हो सकते हैं, लेकिन लोगों और कांग्रेस के लिए श्रीराम जी पूजा, श्रद्धा,आस्था का विषय हैं। सनातन धर्म के ध्वजवाहक शंकराचार्य भाजपा के राजनीति पाखंड का विरोध कर रहे हैं। भाजपा के नेता कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय उनके सवालों के जवाब दें। भाजपा को अपनी खराब नीतियों की वजह से प्रदेश में सत्ता से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनमंच के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों को जलील किया और कार्यकर्ताओं को 16 करोड़ रुपये की धाम खिलाने का काम किया। कांग्रेस का कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार लोगों की समस्याओं को सुनने का समारोह है। कांग्रेस पार्टी व्यावहारिक और जमीनी स्तर पर काम करती है। इस अवसर पर सुरेंद्र, निर्मला राजपूत, संदीप सांख्यान और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed