फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP took out a two and a half kilometer long tricolor march in Jhanduta headquarters

Bilaspur News: झंडूता मुख्यालय में भाजपा ने निकाली ढाई किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a two and a half kilometer long tricolor march in Jhanduta headquarters
झंडूता में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भाजपा झंडूता मंडल की ओर से रविवार को झंडूता मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैहना ब्राह्मणा पंचायत से झंडूता बाजार व कोटलू से होते हुए भाजपा कार्यालय झंडूता तक ढाई किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। यात्रा के बाद मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के गौरव, सपनों और बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे को देखकर देश के हर नागरिक में नए उत्साह का संचार होता है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज देशवासियों को यह भी स्मरण करवाता है कि देश को आजादी किसी खैरात या तोहफे में नहीं मिली है, बल्कि यह लंबे संघर्ष, दृढ़ संकल्प, हौसले और जज्बे का परिणाम है। स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर देने वाले जांबाजों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश ने पिछले 11 वर्षों में जिस रफ्तार से प्रगति के पथ पर कदम बढ़ाए हैं, उससे तिरंगे की शान और अधिक ऊंची हो रही है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किए हैं। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष शैलजा शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रही। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष अनूप महाजन, जिला सचिव दिनेश चंदेल, पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार व सत्या देवी सहित 250 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed