फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP took out a tricolor march in Bharari in honor of the army

Bilaspur News: भराड़ी में भाजपा ने सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a tricolor march in Bharari in honor of the army
भराड़ी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति के नारे
विज्ञापन

भारत सैन्य और आर्थिक रूप से मजबूत राष्ट्र बना : गर्ग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भाजपा ने रविवार को भराड़ी बाजार में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडल के महामंत्री जोरावर सिंह पटियाल ने की। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित हुए।

यात्रा बाड़ा दा घाट से भराड़ी बाजार तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में तिरंगा लेकर जमकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर राजेंद्र गर्ग ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय की शान और सम्मान का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेना की वीरता और देश की मजबूत नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है। भारत आज न केवल सैन्य दृष्टि से, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी मजबूत राष्ट्र बन चुका है। यह तभी संभव हुआ है, जब देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान प्रकट करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री नवीन शर्मा, मंडल महामंत्री ब्रह्मदास गौतम, संजय ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मदन धीमान, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिशा शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तिरंगे के समक्ष राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed