{"_id":"9ae3c4de44098417719e370e2d0f00a1","slug":"bjp-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू मामले को लेकर सड़कों पर उतरी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू मामले को लेकर सड़कों पर उतरी भाजपा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) विवाद को लेकर भाजपा सदर मंडल बिलासपुर शुक्रवार को सड़कों पर उतरी। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विरोध रैली निकाली।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पार्टी के झंडे और स्लोगन लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
रैली को संबोधित करते हुए भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि सरकार सर्वोत्तम शिक्षा के नाम पर प्रतिवर्ष जिस जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में अरबों रुपये खर्च कर रही हैं।
विज्ञापन
वहां देश विरोधी और पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए जाना देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। कांग्रेस पार्टी सहित यूपीय में शामिल राजनीतिक दल देश विरोधी ताकतों का समर्थन कर रहे हैं, जिसे कोई भी राष्ट्र भक्त सहन नहीं कर सकता।
विज्ञापन
इसलिए ऐसी देश विरोधी ताकतों और इसमें शामिल राजनीतिक दलों को जनता के समक्ष बेनकाब करने के लिए विरोध रैली निकाली गई।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी डोगरा, जिला प्रवक्ता शशि शर्मा और मंडलाध्यक्ष कुलदीप सिंह आदि ने भी रैली को संबोधित किया।
रैली में प्यारे लाल चौधरी, नंदलाल, शिवपाल मन्हास, भीम चंदेल, हंसराज शर्मा, उर्मिला कौशल, केहर सिंह, प्यार सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, देवेश चंदेल, शशिपाल, सोहन सिंह, राजपाल दबड़ा, सूरज कपिल, सीमा शर्मा, सरोज लता, प्रोमिला चंदेल, राम प्यारी, सुषमा ठाकुर, अमरनाथ, ओंकार पाठक, बंसी राम, मान सिंह, दौलत राम, रामलाल, सीताराम, दिलाराम, सुधा हंस, सदाराम ठाकुर और राम सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पेयजल समस्या को लेकर विभाग को सौंपा ज्ञापन
रैली के उपरांत सोलग जुरासी और रघुनाथपुरा की महिलाओं का एक शिष्टमंडल पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर की अगुवाई में आईपीएच अधिशासी अभियंता से मिला।
इसमें क्षेत्र में व्याप्त पानी की गंभीर समस्या के बारे में बताया गया। शिष्टमंडल उन्हें ज्ञापन सौंपकर पेयजल की समस्या को जल्द दूर करने की मांग की।