Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp programebjp programe

भारत विभाजन मानव इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक : डॉ. सिकंदर

Thu, 14 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
bjp programebjp programe
भाजपा ने घुमारवीं में मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
विज्ञापन

विभाजन में जान गंवाने वाले भारतवासियों को किया याद


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वीरवार को घुमारवीं में भाजपा की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में 1947 के विभाजन में अपने प्राण गंवाने वाले और विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारतवासियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि ने 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बिलासपुर में रह रहे विस्थापित परिवारों को सम्मानित किया। इसमें राज कुमार राय, पवन कुमार लुंबा, शिव कुमार सहगल, श्याम लाल सहगल और अनिल कुमार मल्होत्रा शामिल रहे। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि भारत का विभाजन मानव इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक है। लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों लोग बेघर हो गए। यह स्मृति दिवस हमें उस पीड़ा की याद दिलाता है, जिसे भुलाना असंभव है। आजादी हमें बहुत त्याग और बलिदान के बाद मिली है, जिसे हमें हमेशा संजोकर रखना होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि विभाजन की विभीषिका हमें देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश देती है। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी को इतिहास से सीख लेने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल, महामंत्री नवीन शर्मा, उपाध्यक्ष नीना कौशल, बाल कृष्ण, कोषाध्यक्ष ईश्वर दास शर्मा, मंडलों के अध्यक्ष, सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह,पवन ठाकुर, नंद लाल ठाकुर, नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमल गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed