फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP leaders and workers spread the message of unity at the Run for Unity

Bilaspur News: भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रन फॉर यूनिटी में दिए एकता का संदेश

Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders and workers spread the message of unity at the Run for Unity
जिला मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी में भाग लेते भाजपा नेता और कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा कार्यालय में सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर की कार्यक्रम की शुरुआत
विज्ञापन

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम के थे महान नेता :भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन जिला भाजपा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
भाजपा जिला कार्यालय से शुरू हुई इस एकता दौड़ में श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, भाजपा जिला प्रभारी पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शुरुआत भाजपा कार्यालय में सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई, जिसके बाद एकता के संदेश के साथ मैराथन दौड़ निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। देश की एकता और अखंडता में उनका योगदान अतुलनीय रहा। कहा कि आजादी के बाद जब देश में विभाजन और असहमति का माहौल था, तब पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और राजनीतिक कौशल से 565 रियासतों का भारत में विलय कराकर देश को एक सूत्र में बांधा। कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को वह सम्मान कभी नहीं दिया, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। उन्हें भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने से भी रोका गया और बहुत बाद में 1991-92 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया है। गुजरात में बनी ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ आज विश्व में भारत की एकता की प्रतीक बन चुकी है। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed