फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP launches protest against the government in Ghumarwin; relay hunger strike continues for the third day.

Bilaspur News: घुमारवीं में भाजपा का सरकार के खिलाफ मोर्चा, क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

Fri, 11 Sep 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP launches protest against the government in Ghumarwin; relay hunger strike continues for the third day.
घुमारवीं में क्रमिक अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
राजेंद्र गर्ग बोले- मांगें नहीं मानीं तो गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगा आंदोलन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोपों को लेकर घुमारवीं में शुरू किया गया क्रमिक अनशन वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रमेश संख्यान, रणजीत सिंह, सुभाष ठाकुर, संदीप चंदेल और विक्रम ठाकुर अनशन पर बैठे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समान कानून व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सात दिन से धरना और क्रमिक अनशन चल रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को केवल घुमारवीं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और घर-घर पहुंचकर कांग्रेस सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की कथित कार्यप्रणाली से जनता को अवगत करवाएंगे।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने समान प्रकृति के मामलों में एफआईआर दर्ज करने को लेकर अलग-अलग मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। नेताओं ने पुलिस प्रशासन से राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed