फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP celebrated Maharishi Valmiki Jayanti in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में भाजपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Thu, 17 Oct 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Maharishi Valmiki Jayanti in Ghumarwin
- वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेकर नैतिक मूल्यों को अपनाएं : गर्ग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा कार्यालय घुमारवीं में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करते हुए महान कार्य किए। महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का प्रतीक है कि यदि हम प्रयास करें तो अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि ध्यान और साधना के माध्यम से अपने जीवन को उच्चतम स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर हम न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और मिठाई बांटी। इस मौके पर लेखराम कौल, हेमराज वर्धन, जीत राम भाटिया, धर्मपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed