{"_id":"652540868d3c8fa88a01284c","slug":"bis-care-app-installed-to-trainees-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6904-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को इंस्टॉल कराई बीआईएस केयर एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को इंस्टॉल कराई बीआईएस केयर एप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय बहुतकनीकी कलोल में भारतीय मानक ब्यूरो पीआर शाखा कार्यालय की तरफ से मानक महोत्सव यूथ टू यूथ कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीआईएस केयर एप बच्चों के फ़ोन पर इनस्टॉल करवाकर आई एसआई प्रोडक्ट, एचयूआइडी की जांच करवाई गई I इसके साथ क्वालिटी कनेक्ट एप के बारे में, भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, हॉलमार्किंग स्कीम एवं बीआईएस केयर एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सोहन लाल तथा ब्यूरो की तरफ से रोबिन सिंह,नीरज, हर्ष, राजकीय पॉलिटेक्निक की तरफ से प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, चमन लाल, सुमित शर्मा और विवेक कुमार उपस्थित रहे। बच्चों ने होने वाले कैंपेन को लेकर बारी-बारी से प्रश्न किए। साथ ही सही उत्तर प्राप्त कर होने वाले अग्रिम कैंपेन को लेकर उत्साहित दिखे। प्रशिक्षण के पश्चात कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा द्वारा झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को कैंपेन की शुरुआत करने की अनुमति दी गई।