{"_id":"581cc70a4f1c1bae314385b7","slug":"birds-flue-alert-sampling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू को लेकर विभाग सतर्क, सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू को लेकर विभाग सतर्क, सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद अब हिमाचल पशुपालन विभाग बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क हो गया है। राज्य पशुपालन विभाग के आदेशानुसार प्रदेश के तमाम पोल्ट्री और हैचरी केंद्रों, मुर्गी फार्म से मुर्गियों और प्रवासी पक्षियों के ब्लड व बीट के सैंपल भरकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वारघाट के पशु निरीक्षण संस्थान की ओर से भी पोल्ट्री फार्म, लाइव बर्ड मार्केट, बैकयार्ड पोल्ट्री फार्म, गोबिंद सागर झील के किनारे आने वाले प्रवासी पक्षियों के खून और बीट के सैंपल लिए जा रहे हैं। वीरवार और शुक्रवार को भी स्वारघाट के पशु निरीक्षण संस्थान के प्रभारी डॉ. अनूप रूथवाल और उनकी टीम ने स्वारघाट बाजार, गरामौड़ा स्थित पोल्ट्री फार्म और गोबिंद सागर झील के किनारे विदेशी पक्षियों के ब्लड और बीट के सैंपल लिए। हिमाचल के प्रवेशद्वार स्वारघाट में पशुपालन महकमा बाहरी राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आने वाले मुर्गियों से लदे वाहनों पर खास तौर पर पैनी नजर रख रहा
विज्ञापन
बर्ड फ्लू पर पशु निरीक्षण संस्थान स्वारघाट पूरी तरह सतर्क है। पोल्ट्री फार्म, लाइव बर्ड मार्केट, बैकयार्ड, पोल्ट्री फार्म, झीलों के किनारे आने वाले प्रवासी पक्षियों के ब्लड और बीट के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-डॉ. अनूप रूथवाल, प्रभारी, पशु निरीक्षण संस्थान, स्वारघाट