{"_id":"652a896cca9016712d02b7e9","slug":"bilaspur-won-title-in-hockey-by-defeating-bandla-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-7139-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हॉकी में बिलासपुर ने बंदला को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हॉकी में बिलासपुर ने बंदला को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल पाठशाला बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का समापन सभी खिलाड़ियाें ने मार्च पास्ट के साथ किया। समापन समारोह में स्थानीय पाठशाला के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियाें को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियाें को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एडीपीईओ राजकुमार राणा ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में कांस्य जीतने वाले अर्पित और बॉक्सिंग में रजत पदक जीतने वाले पुष्कर मस्ताना को भी सम्मानित किया गया। हॉकी स्पर्धा में बिलासपुर विजेता और बंदला स्कूल उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में दधोल विजेता और डीएवी स्कूल घुमारवीं उपविजेता रहा। फुटबाल में बिलासपुर विजेता और घुमारवीं स्कूल उपविजेता रहा। हैंडबॉल स्पर्धा में मोरसिंघी विजेता और बरठीं स्कूल उपविजेता रहा। टेबल टेनिस में डीएवी बिलासपुर विजेता और छड़ोल स्कूल उपविजेता रहा। शतरंज में डीएवी विजेता और कलोल स्कूल उपविजेता रहा। योगासन में उच्च स्कूल बलघाड़ विजेता और झंडूता स्कूल उपविजेता रहा। बॉक्सिंग में नाल्टी विजेता और छात्र पाठशाला बिलासपुर उपविजेता रहा। कुश्ती में रघुनाथपुरा विजेता और तलाई स्कूल उपविजेता रहा। जूडो में चांदपुर विजेता और नाल्टी स्कूल उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धा में मोरसिंघी स्कूल विजेता और हटवाड़ उपविजेता रहा। छात्र वर्ग में औहर विजेता और हटवाड़ स्कूल उपविजेता रहा।
छात्राओं की एथलेटिक्स स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ में हटवाड़ की अक्षरा ने पहला, मोरसिंघी की इशिता ने दूसरा और रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में हटवाड़ की की अक्षरा ने पहला, मोरसिंघी की इशिता ने दूसरा और रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला घुमारवीं की शानू देवी ने पहला, हटवाड़ की प्रियंका ने दूसरा और मोरसिंघी की इशिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में मोरसिंघी की स्वाति ने पहला, कन्या पाठशाला घुमारवीं की नरगिस ने दूसरा और जेजवीं की कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में मोरसिंघी की स्वाति ने पहला, जेजवीं की कोमल ने दूसरा और कन्या पाठशाला घुमारवीं की नरगिस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में मोरसिंघी की रिद्धिमा ने पहला, पायल ठाकुर ने दूसरा और हटवाड़ की नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में कन्या पाठशाला की पलक ठाकुर ने पहला, मोरसिंघी की इशिता ने दूसरा और मोरसिंघी की मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में हटवाड़ की अक्षरा वर्मा ने पहला, कन्या पाठशाला की पलक ठाकुर ने दूसरा और शानू देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में मोरसिंघी की कृतिका ने पहला, वंशिका ने दूसरा और पंजगाईं की कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेजविन थ्रो में मोरसिंघी की पायल ठाकुर ने पहला, आरुषि ने दूसरा और पंजगाईं की श्वेता ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में हटवाड़ की भानू प्रिया ने पहला, मोरसिंघी की खुशी ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार गुना दौड़ में मोरसिंघी की इशिता, गरिमा, स्वाति, रितिका ने पहला, हटवाड़ की प्रियंका, पलक, कृतिका, अक्षरा ने दूसरा और कन्या पाठशाला घुमारवीं की नरगिस, राधिका, पलक, शानू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
छात्र वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ में औहर के कृष ने पहला, मोरसिंघी के आयुष रनौत ने दूसरा और घंडीर के मोहम्मद अहसन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में औहर के कृष ने पहला, कार्तिक कौशल ने दूसरा और घंडीर के मोहम्मद अहसन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में जेजवीं के शुभम ने पहला, औहर के कार्तिक कौशल ने दूसरा और हटवाड़ के रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में जेजवीं के आदित्य गौतम ने पहला, झंडूता के तुषार ने दूसरा और हटवाड़ के कार्तिक शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में जेजवीं के अनमोल ने पहला, दसलेहड़ा के पुनीत कुमार ने दूसरा और जेजवीं के हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उंची कूद में मोरसिंघी के ध्रुव ने पहला, तलाई के करण ने दूसरा और मिनर्वा के आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में औहर के कृष ने पहला, छत के अजय ने दूसरा और शिवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में हटवाड़ के मोहित ने पहला, मिनर्वा के आदित्य ने दूसरा और औहर के कृष ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में बाल बिलासपुर के अक्षर ठाकुर ने पहला तंबौल के धीरज ने दूसरा और औहर के वरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेजविन थ्रो में घंडीर के साहिल ने पहला, मोरसिंघी के ध्रुव ने दूसरा, बिलासपुर के अक्षर ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में घंडीर के रोहित ने पहला, तंबौल के धीरज ने दूसरा और हटवाड़ के शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
छात्र वर्ग में एकल गान स्पर्धा में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला और कोठीपुरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। शास्त्रीय संगीत स्पर्धा में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। समूह गान में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला और बाल घुमारवीं ने दूसरा स्थान हासिल किया। नाटक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा ने पहला और कोठीपुरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब बरमाणा के विशाल ने जीता। संस्कृत गीतिका में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला, भराड़ी ने दूसरा और बरमाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत श्लोक में बाल बिलासपुर ने पहला, बरमाणा ने दूसरा और कंदरौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा में कलोल स्कूल ने पहला, बाल पाठशाला बिलासपुर ने दूसरा और डीएवी बिलासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद्य वादन स्पर्धा में कोठीपुरा ने पहला, कंदरौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में पंजगाईं ने पहला स्थान हासिल किया।
छात्रा वर्ग में एकल गान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला, कोठीपुरा ने दूसरा और डंगार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत स्पर्धा में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला स्थान हासिल किया। समूह गान में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला, ग्लोरी पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नाटक में कोठीपुरा ने पहला, बरमाणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब कोठीपुरा की नशत्रा ने जीता। भाषण स्पर्धा में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला और मिनर्वा स्कूल घुमारवीं ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाद्य वादन स्पर्धा में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। संस्कृत गीतिका में बरमाणा ने पहला, कोठीपुरा ने दूसरा और कन्या पाठशाला घुमारवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत श्लोक स्पर्धा में पंजगाईं ने पहला, बरमाणा ने दूसरा और कंदरौर स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला और कन्या पाठशाला घुमारवीं ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह, प्रिया पोसवाल, सुशील पुंडीर, रेखा शर्मा, मनोज कुमार, सीमा चंदेल, नंद लाल, सुमन कुमार, नईम मोहम्मद, विकास पुंडीर और अन्य उपस्थित रहे।