{"_id":"5706942d4f1c1b5319c81273","slug":"bilaspur-won-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल स्पीति पर बिलासपुर की धमाकेदार जीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल स्पीति पर बिलासपुर की धमाकेदार जीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर जीता
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर ने लाहौल-स्पीति रौंदते हुए एक पारी और 93 रनों से शिकस्त दी। लाहौल-स्पीति की टीम अपनी पहली पारी खेलते हुए 33.1 ओवर में मात्र 58 रन बनाकर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
इसमें विकास ने 16, शहजाद ने 13 और नितिन ने 11 रनों का योगदान दिया, जबकि अन्य खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। बिलासपुर के गेंदबाज लवशेक ने पांच, रोहित ठाकुर और आर्यव्रत ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अभय मेहता ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
फालोऑन खेलने उतरी लाहौल-स्पीति की दूसरी पारी 55 ओवर में 95 रनों पर ढेर हो गई। इसमें अर्पित और शहजाद ने नाबाद 16-16 रनों का योगदान दिया जबकि अजय ठाकुर ने 31 रन बनाए। बिलासपुर के गेंदबाज लवशेक और आर्यव्रत ने चार-चार जबकि रोहित ठाकुर ने एक विकेट हासिल किया। जबकि एक खिलाड़ी रनआउट हुआ।
विज्ञापन