फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur to get modern library soon says DC Pankaj Rai

बिलासपुर में बनाया जाएगा अत्याधुनिक पुस्तकालय : पंकज राय

Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur to get modern library soon says DC Pankaj Rai
बिलासपुर। जिला पुस्तकालय बिलासपुर को आधुनिक पुस्तकालय में बदला जाएगा। इस मामले में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि जिला पुस्तकालय के बुनियादी ढांचे को केंद्रीय संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय आधुनिकीकरण मिशन के तहत सुधारा जाएगा। 86 लाख रुपये की राशि व्यय कर पुस्तकालय का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के निर्माण के लिए 75 प्रतिशत राशि राजा राममोहन राय फाउंडेशन से तथा 25 प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। बैठक में पुस्तकालय के निर्माण के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग,अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग (विद्युत) तथा प्रोफेसर सूचना प्रौद्योगिकी राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर इस समिति के सदस्य होंगे। यह समिति मौके पर पाठकों की आवश्यकता के अनुसार पुस्तकालय के निर्माण के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालय के उन्नयन व आधारभूत ढांचे के निर्माण पर 45 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। पुस्तकालय की प्रौद्योगिकी के उन्नयन तथा कंप्यूटरीकरण पर 29 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस आधुनिक पुस्तकालय में दृष्टिहीन बच्चों की सुविधा के लिए ब्रेल प्रिंटर तथा स्क्रीन रीडर की भी व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में घुमारवीं पुस्तकालय की मरम्मत के विभिन्न कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तोरुल रवीश, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, एसडीएम घुमारवीं राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed