Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Shepherd Murdered in Malhot; Hacked to Death with an Axe Blow to the Neck

बिलासपुर: मल्होट में भेड़ पालक की हत्या, गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

Sat, 14 Mar 2026 02:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 02:26 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार करीब 45 वर्ष के भेड़ पालक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Bilaspur: Shepherd Murdered in Malhot; Hacked to Death with an Axe Blow to the Neck
मल्होट में भेड़ पालक की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के थाना शाहतलाई क्षेत्र के मल्होट में एक भेड़ पालक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार करीब 45 वर्ष के भेड़ पालक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मल्होट क्षेत्र में एक भेड़ पालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शाहतलाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक भेड़ पालक चार-पांच दिन पहले ही अपनी भेड़ों के साथ यहां अस्थायी तौर पर रह रहा था। 

विज्ञापन

Trending Videos

 प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसकी हत्या किसी तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों ही गद्दी समुदाय के भेड़ पालक बताए जा रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मल्होट में एक 45 वर्षीय भेड़ पालक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed