फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur's mechanical engineer prepared tea garden in 20 bighas

बिलासपुर के मेकेनिकल इंजीनियर ने 20 बीघा में तैयार किया चाय का बगीचा

Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur's mechanical engineer prepared tea garden in 20 bighas
बिलासपुर जिला के बेकल गांव में लहलारता हुआ चाय का बगीचा। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के पटेर पंचायत के बेकल गांव निवासी मेकेनिकल इंजीनियर जतिन ठाकुर ने 20 बीघा जमीन में चाय का बगीचा तैयार कर मिसाल पेश की है। उन्होंने इस जमीन पर करीब दस हजार पौधे रोपे हैं। तीन साल पहले लगाए गए इन पौधों से सितंबर माह में पहली बार चायपत्ति का तुड़ान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सितंबर महीने में यह चाय बाजार में आएगी। जतिन की इस नई सोच ने जिले के अन्य किसानों को भी नई दिशा दिखाई है। दो बार पौधों की कटिंग कर दी गई है। बरसात के मौसम में अंतिम कटिंग करने के बाद पत्तियों को तोड़कर चायपत्ति तैयार की जाएगी। जतिन ठाकुर ने बताया कि चाय का बगीचा तैयार हो चुका है। बरसात के दिनों में जरूरत के अनुसार एक बार फिर पौधों की कटिंग की जाएगी। सितंबर महीने में पौधों से पत्तियों को निकालकर चाय को बाजार में उतारा जाएगा।
विज्ञापन

बगीचे में दस महीने होगी पैदावार, गुणवत्ता भी होगी बेहतर
टी बोर्ड ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कई बार बगीचे का निरीक्षण किया है। इस दौरान अधिकारियों की ओर से जरूरी सुझाव भी दिए गए हैं। इससे पौधे तीव्र गति से वृद्धि करें और उनकी देखभाल भी अच्छे तरीके से हो। टी बोर्ड ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार इस बगीचे में जो पौधे तैयार हो रहे हैं, उनकी पैदावार पालमपुर और ठंडे इलाकों से अधिक होगी। पालमपुर के चाय के बगीचों में फसल की आठ महीने पैदावार होती है। जतिन के बगीचे में यह पैदावार दस महीने होगी और गुणवत्ता भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार होगी चार किस्म की चाय
जिले के बेकल में लगाए चाय के बगीचे में चार किस्म की चाय तैयार होगी। बगीचे में उच्च गुणवत्ता के पौधे लगाए गए हैं। इनसे ग्रीन टी, व्हाइट टी, ब्लैक टी और ओलोंग टी निकाली जाएगी। बिलासपुर के शुष्क और अधिक गर्मी वाले वातावरण में तैयार की गई चाय अलग पहचान बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed