फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur psa plant started

बिलासपुर और घुमारवीं अस्पतालों में पीएसए प्लांट शुरू

Thu, 16 Sep 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
bilaspur psa plant started
बिलासपुर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते विधायक सुभाष ठाकुर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और नागरिक अस्पताल घुमारवीं में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट वीरवार से शुरू हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन पीएसए प्लांटों का शुभारंभ वर्चुअली किया। इसी के साथ बिलासपुर जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में 200 बेड और घुमारवीं के सिविल अस्पताल में 25 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पीएम केयर योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 1000 एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट स्थापित किया गया। जिस पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उधर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं में विद्या फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के अंतर्गत 1.10 करोड़ रुपये व्यय कर 140 एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल कोविड महामारी का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बिलासपुर जिला ने भी लक्षित समूह के टीकाकरण की दिशा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना से कोरोना से मुकाबले और अन्य गंभीर रोगों के उपचार में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed