{"_id":"6a01c9c263e090f2a80cee53","slug":"bilaspur-plunged-into-darkness-due-to-night-storm-supply-resumed-in-the-afternoon-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-159699-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रात के तूफान से अंधेरे में डूबा बिलासपुर, दोपहर में सुचारु हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रात के तूफान से अंधेरे में डूबा बिलासपुर, दोपहर में सुचारु हुई आपूर्ति
Mon, 11 May 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 11 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में तूफान से गिरा बिजली का खंभा। संवाद
आंधी-बारिश से जिलेभर में टूटे बिजली के तार और खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बीती रात करीब दो बजे आए तेज तूफान, आंधी और बारिश ने पूरे बिलासपुर जिले में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे जिले के अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
झंडूता उपमंडल सहित नखलेहड़ा, अमरपुर, नेरस और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। सुबह से ही विद्युत बोर्ड के कर्मचारी खराब मौसम के बीच मरम्मत कार्य में जुट गए। इसके अलावा सदर, घुमारवीं और श्री नयना देवी जी क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। विद्युत बोर्ड सब डिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे विभाग को नुकसान हुआ है। कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। तूफान के चलते कई ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। विभाग की टीमें बिजली व्यवस्था सामान्य करने में जुटी रहीं। दोपहर में जिले भर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।