फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News Punjab man who came to sell Chitta arrested with Rs 1.65 lakh

Bilaspur News: चिट्टा बेचने आया पंजाब का व्यक्ति 1.65 लाख के साथ गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 08:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 May 2024 08:07 PM IST
सार

जिला बिलासपुर में पुलिस की विशेष टीम ने 1.65 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक स्थानीय व्यक्ति को चिट्टा बेचकर वापस जा रहा था।
 

विज्ञापन
Bilaspur News Punjab man who came to sell Chitta arrested with Rs 1.65 lakh
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

चिट्टा बेचने आए पंजाब के एक व्यक्ति को पुलिस की विशेष टीम ने 1.65 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने कबूल किया कि वह पंजाब से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा था। एक स्थानीय व्यक्ति को चिट्टा बेचकर वापस जा रहा था। पुलिस ने पंजगाईं क्षेत्र के एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार रात को पुलिस की विशेष टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाकेबंदी की थी। एक बाइक सवार को रोका गया। तलाशी ली तो 1.65 लाख रुपये की नकदी मिली। पैसों के बारे में पूछताछ करने पर व्यक्ति कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। इसके बाद बाइक की तलाशी ली तो सीट के नीचे से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पंजगाईं क्षेत्र के एक व्यक्ति को चिट्टा बेचा है। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि नकदी और चिट्टा के साथ पकड़े गए बाइक सवार सागर निवासी गांव गोचर डाकघर काहनपुर खुई तहसील श्रीआनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने बिलासपुर के एक व्यक्ति को 50 ग्राम चिट्टा बेचा है। पंजगाईं क्षेत्र के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed