फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news Heliport made chanalag near Bandladhar bilaspur

Bilaspur News: बंदलाधार के समीप चनालग में बनाया जाएगा हेलीपोर्ट

Fri, 16 Dec 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news Heliport made chanalag near Bandladhar bilaspur
बंदलाधार के चनालग में हेलीपोर्ट के लिए चयनित जगह का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सदर रामेश्वर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पैराग्लाइडिंग साइट में शुमार बंदलाधार में चनालग के पास 10 बीघा भूमि पर जल्द ही हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के तहत जिला प्रशासन ने हेलीपोर्ट के लिए चनालग में जगह का चयन किया है।
विज्ञापन

इसका निरीक्षण शुक्रवार को सदर एसडीएम रामेश्वर ने किया। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी जिलों के उपायुक्तों को प्रत्येक जिले में हेलीपोर्ट बनाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

सरकार के आदेशों पर बिलासपुर प्रशासन ने भी तुरंत इस दिशा में कार्य शुरू किया और हेलीपोर्ट के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। बताया कि बंदलाधार के समीप चनालग में जगह चिह्नित की जा रही है। प्रस्तावित हेलीपोर्ट का प्रपोजल सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की स्वीकृति मिलते ही जल्द यहां हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि यहां हेलीपोर्ट का निर्माण होता है, तो इससे जिलावासियों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हेलीपोर्ट में एक से अधिक हेलीकॉप्टर एक साथ उतर सकते हैं। चनालग में वन भूमि होने की स्थिति में इस हेलीपोर्ट का निर्माण जिलास्तर पर ही किए जाने की योजना है।

प्रशासन की मानें तो चनालग में हेलीपोर्ट के लिए एक बेहतर स्थान हैं। लिहाजा अब हेलीपोर्ट की योजना सिरे चढ़ती हैं, तो निसंदेह जिलावासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। सुविधा मिलने से पर्यटक भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से आसानी से यहां पहुंच सकेंगे। इससे जिला में पर्यटक को काफी बढ़ावा मिलेगा।
...कोट्स
हेलीपोर्ट बनाने के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बंदलाधार के समीप चनालग में जमीन का चयन किया जा रहा है।
पंकज राय, उपायुक्त बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed