फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news Fifteen days left of the campaign, 43 percent got the booster vaccine

अभियान के पंद्रह दिन शेष, 43 फीसदी ने लगवाया बूस्टर टीका

Thu, 15 Sep 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news Fifteen days left of the campaign, 43 percent got the booster vaccine
बिलासपुर। जिले के लोग कोविड टीकाकरण करवाने लापरवाही बरत रहे हैं। इस कारण अभी तक बूस्टर डोज लगाने की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन

सरकार के निशुल्क बूस्टर डोज लगाने के लिए चलाए गए 75 दिन के अभियान में अब सिर्फ 15 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन जिले में अभी तक आधे से भी कम लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है।
15 जुलाई से केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने 18 से 59 साल के के सभी पात्र लोगों के लिए कोविड टीके की बूस्टर डोज निशुल्क लगवाने के लिए 75 दिन का अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन

इससे पहले सिर्फ 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग और हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों को ही निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही थी।
चिंता की बात यह है कि निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने में भी जिले के लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए रविवार तक को शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन लोग कम संख्या में बूस्टर डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 18 से 59 साल के आयु वर्ग के करीब तीन लाख लोग निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने के पात्र है, लेकिन 15 सितंबर तक विभागीय आंकड़ों के अनुसार मात्र 1,29,394 ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।

अभियान के 75 दिनों में 60 दिन बीतने पर भी अभी तक लक्ष्य के करीब 43 प्रतिशत लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। इसके लिए विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बूस्टर डोज लगवाना चाहिए। लोगों से अपील की कि 30 सितंबर की अंतिम तिथि से पूर्व निशुल्क बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed