{"_id":"639cb2396276aa39ed49d60c","slug":"bilaspur-news-himachal-news-cement-demand-increased-due-to-closure-of-barmana-cement-plant-bilaspur-news-sml4310372157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरमाणा सीमेंट प्लांट बंद होने से सीमेंट की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरमाणा सीमेंट प्लांट बंद होने से सीमेंट की बढ़ी मांग
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट के बंद होने से सीमेंट की मांग बढ़ गई है। घर एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए लोगों ने स्टाक जमा करना शुरू कर दिया है ताकि कार्य सुचारु चलता रहे। अब डीलरों के पास भी सीमेंट खत्म हो गया है। इससे सीमेंट की किल्लत गहरा सकती है।
सीमेंट डीलरों की मानें तो अदाणी ग्रुप प्रदेश में बाहर के प्लांटों से सीमेंट भेजने की तैयारी कर रहा है। नालागढ़ और पंजाब से प्रदेश में सीमेंट की आपूर्ति जल्द शुरू होने की उम्मीद है। एसीसी बरमाणा और अंबुजा दाड़लाघाट में सीमेंट का उत्पादन बंद हो गया है।
नालागढ़ ट्रक यूनियन अभी तक बरमाणा ट्रक यूनियन का साथ देते हुए माल ढुलाई का काम शुरू नहीं कर रही है। हिमाचल के वह हिस्से जो पंजाब सीमा से सटे हैं वहां पर पंजाब से सीमेंट पहुंचाया जा रहा है। हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, शिमला और कांगड़ा जिले के कुछ जगहों पर सीमेंट नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सीमेंट डीलरों ने बताया कि अदाणी ग्रुप के दो सीमेंट प्लांटों को बंद करने के बाद सीमेंट की मांग बढ़ गई है। पांच-दस बैग लेने वाले लोग आज 50-50 बैग ले रहे हैं।
....
1200 बैग थे, अब सब खत्म : मनोज
घुमारवीं के नजदीक सत्या प्रकाश एंड कंपनी के संचालक मनोज ने बताया कि शटडाउन होने से पहले उनके पास 1,200 बैग सीमेंट के उपलब्ध थे। अब स्टाक खत्म है। जिन लोगों ने काम शुरू किए थे वे जरूरत से हिसाब से दूसरे-तीसरे दिन 10-10 बैग ले जाते थे। अब एकाएक लोग स्टाक जमा करने लग गए हैं।
...
10 दिन बाद दिखेगा असर : बरूर
दधोल स्थित सीमेंट डीलर पवन बरूर ने बताया कि पहले एक हजार बैग सीमेंट स्टाक था। अब सीमेंट प्लांट बंद होने के बाद मांग में इजाफा हुआ है। फिर भी अभी तक तीन सौ बैग हैं। कंपनी पर ताला लगने का असर मार्केट में करीब दस दिन बाद दिखना शुरू होगा।
...
मांग में आया उछाल : कुलदीप
बरमाणा के डीलर कृष्ण एंड ब्रदर्ज के मालिक कुलदीप महाजन ने बताया कि प्लांट बंद होने के समय 1,500 बैग थे। दो दिनों के भीतर ही 1,000 बैग सीमेंट के बिक चुके हैं। मांग में काफी उछाल आया है। पहले लोग इतना स्टाक 10 से 15 दिन में उठाते थे।
...
बरोटा के रोहित कपिला ने बताया कि उनके स्टोर में 400 बैग सीमेंट के उपलब्ध थे। मांग काफी बढ़ गई है। आगामी दो दिन में स्टाक खत्म होने की संभावना है। अगर कंपनी सप्लाई नहीं देती है तो उसके बाद क्षेत्र में सीमेंट की आपूर्ति कर पाना मुश्किल होगा।
...
दो दिन में खत्म हुआ स्टाक: अभि
निहारी के अभि ट्रेडर मदन लाल के मुताबिक सीमेंट की मांग एकाएक बढ़ गई है। शटडाउन से पहले एक हजार बैग सीमेंट का उनके पास स्टोर था लेकिन अब एक भी बैग नहीं है। लोग सीमेंट खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन सीमेंट उपलब्ध नहीं है।
000