फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News car falls into ditch elderly couple dies

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बिलासपुर में रफ्तार का शिकार हुई कार, खाई में समाई; बुजुर्ग दंपती की मौत, दो घायल

Mon, 15 Apr 2024 04:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Apr 2024 04:17 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। साथ ही दूसरे घायल दंपती का इलाज चल रहा है। कार में कुल चार लोग सवार थे।

विज्ञापन
Bilaspur News car falls into ditch elderly couple dies
सांकेतिक तस्वीर. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस थाना बरमाणा के तहत देलग के पास एक तेज रफ्तार कार 50 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। वहीं, एक दंपती गंभीर रूप से घायल है। घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अमरेंद्र कुमार निवासी गांव कनौण डाकघर धौण कोठी तहसील सदर ने बताया कि यह घर से अपने ट्रक को लेकर खन्ना जा रहा था। यह देलग में नाले के पास अपने ट्रक को खड़ा कर साफ कर रहा था। उसी समय कंदरौर की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और मोड़ से नीचे 50 मीटर खाई में गिर गई। कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थी। इन चारों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बुजुर्ग दंपती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दंपती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान
मृतक दंपती की पहचान सुभाष कुमार (57) पुत्र धनीराम और रंजना देवी (55) निवासी गांव झज्जर डाकघर गेहड़वीं तहसील झंडूता के रूप में हुई है। घायल दंपती की पहचान अंकुश कुमार और अंकिता कुमारी निवासी गांव झज्जर डाकघर गेहड़वीं तहसील झंडूता के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed