फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, road safty

Bilaspur News: चंडीगढ़-मनाली पुराने हाईवे पर नहीं रुक रही अवैध डंपिंग

Sat, 08 Jun 2024 06:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, road safty
पुराने चंडीगढ़ -मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुंगल से आगे हुई डंपिंग। संवाद
-बामटा से सुंगल तक जगह-जगह सड़क किनारे मिट्टी की जा रही डंप, बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन

-जिला प्रशासन के आदेशों के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली के किनारे अवैध डंपिंग लगातार हो रही है। बामटा से सुंगल तक जगह-जगह सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर लगे हैं। सड़क किनारे डंपिंग होने से इस क्षेत्र में सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। एक माह पहले जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा समिति की आवधिक बैठक में एसी टू डीसी बिलासपुर ने विभाग को आदेश दिए थे कि डंपिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।
पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने सहित इस कार्य में स्थानीय पंचायत के प्रधान की सहायता लेने को भी कहा था।
हैरानी की बात है कि बैठक के बाद पुराने हाईवे के किनारे अवैध डंपिंग के मामले बढ़े हैं। इसे रोकने के लिए न ही विभाग और न ही प्रशासन कुछ कर पा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिन में पांच बजे तक तो विभाग के कर्मचारी सड़कों पर नजर रखते हैं। लोग रात के अंधेरे में डंपिंग कर जाते हैं, जिसका पता नहीं लग पाता। इस कारण कार्रवाई करना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

कोट
हाईवे किनारे अवैध डंपिंग को रोकने के लिए कोर्ट और जिला प्रशासन दोनों के दिशा निर्देश हैं। रात के अंधेरे में लोग मिट्टी डंप करते है, जिससे कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है। पुराने हाईवे पर मौके पर जाकर जांच होगी और जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोनिवि बिलासपुर
इनसेट
जिले में 2020 से मार्च 2024 तक सड़क हादसों में हुईं मौतें
वर्ष सड़क हादसे मौतें घायल
2020 122 28 157
2021 173 35 269
2022 172 36 268
2023 155 53 248
2024 33 11 46

पुराने चंडीगढ़ -मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुंगल से आगे हुई डंपिंग। संवाद

पुराने चंडीगढ़ -मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुंगल से आगे हुई डंपिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed