{"_id":"66b0db0a062e8774cf0258ab","slug":"bilaspur-news-bilaspur-news-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-121228-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बागा सीमेंट प्लांट विवाद सुलझाने के लिए बैठक रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बागा सीमेंट प्लांट विवाद सुलझाने के लिए बैठक रही बेनतीजा
विज्ञापन
कंपनी ने किया ढुलाई को पुराने भाड़े पर शुरू करने से किया इन्कार, अड़े रहे ट्रक ऑपरेटर
-उपायुक्त बोले, मुद्दों पर अभी और चर्चा करने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन सीमा पर स्थित बागा सीमेंट प्लांट में चल रहे क्लींकर भाड़े और डंप विवाद पर सोमवार को दो घंटे तक हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक बिलासपुर और सोलन के उपायुक्त की अध्यक्षता में नम्होल में आयोजित हुई, जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकारी और ट्रक यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों ने पंजाब के राजपुरा के लिए क्लींकर(सीमेंट बनाने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला कच्चा माल) ढुलाई फिर से पुराने भाड़े पर शुरू की मांग उठाई, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे मानने से इन्कार कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि राजपुरा प्लांट के लिए राजस्थान से कम भाड़े पर क्लींकर ढुलाई हो रही है। बागा प्लांट में लगे ट्रक ऑपरेटर मौजूदा भाड़े को 30 प्रतिशत कम करते हैं तो उन्हें ढुलाई कार्य दिया जा सकता है। बैठक में प्रदेश के सीमेंट डंपो पर भी चर्चा हुई। ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों ने कहा की कंपनी पुराने सीमेंट डंपो को बंद करे और 150 किलोमीटर की दूरी पर नए डंप शुरू करें या फिर सीमेंट डीलर को सीधी ढुलाई की जाए। इस मुद्दे पर भी कोई सहमति नहीं बन पाई। बैठक में जुखाला के जब्बल पुल से शालूघाट तक की खस्ताहाल सड़क का मुद्दा भी उठाया गया।
ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा की इस सड़क को लोक निर्माण विभाग ने अल्ट्राटेक कंपनी को देखरेख के लिए दिया है। लेकिन सड़क की हालत लंबे समय से दयनीय बनी हुई है। सड़क की दयनीय हालत होने के कारण ट्रक ऑपरेटर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आए दिन गाड़ियों के कल पुर्जे टूट जाते है और हादसे का भी दर बन रहता है। कंपनी इस सड़क को हालत को सुधारे या फिर वापस लोक निर्माण विभाग को दे दिया जाए। इसके अलावा रानीकोटला और बागा में पार्किंग निर्माण पर भी चर्चा हुई। दोनों जिलों के उपायुक्त की ओर से इन मुद्दों पर एसडीएम अर्की और एसडीएम बिलासपुर को विस्तृत बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, कैप्टन सुरेंद्र, प्रेम सिंह ठाकुर, खरसी महासभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट
कंपनी और ऑपरेटरों की मांगों और समस्याओं के निदान के लिए अभी और चर्चा की जरूरत है। इसका जिम्मा अब दोनों जिलों के उपमंडल अधिकारियों को सौंपा गया है। वे रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसके बाद उपायुक्त स्तर पर फिर से इस विषय पर वार्ता होगी।
-आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त, बिलासपुर