{"_id":"66b0d5d11e9d1ccd7d0c1bf9","slug":"bilaspur-news-bilaspur-news-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-121211-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मेले ड्यूटी पर भेजे जवान, शहर का ट्रैफिक चरमराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मेले ड्यूटी पर भेजे जवान, शहर का ट्रैफिक चरमराया
विज्ञापन
इस समय करीब 40 पुलिसकर्मी, 30 होम गार्ड सहित कुल 70 जवान हैं तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के जवानों को मेले ड्यूटी में भेजने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। घुमारवीं में इस समय करीब 40 पुलिसकर्मी व 30 होम गार्ड सहित कुल 70 जवान तैनात हैं। इनमें से 30 जवान मेला ड्यूटी, कुछ जवान बाहरी कामों में व्यस्तता हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। घुमारवीं पुलिस थाना प्रभारी, उप पुलिस अधीक्षक भी पूरी तरह इस व्यवस्था सुधारने में लगे हुए हैं। वहीं नवीन धीमान पूरा दिन सड़कों पर अकेले यातायात व्यवस्था को सुचारू करते रहते हैं। नवीन दिनभर करीब तीन किलोमीटर लंबे शहर की यातायात व्यवस्था संभालते हैं। यहां के अधिकतर जवान मेले में ड्यूटी पर भेज दिए गए हैं। घुमारवीं के पुलिस उप अधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घुमारवीं पुलिस थाना से कुछ कर्मचारियों को मेला ड्यूटी पर भेजा गया है, जिस वजह से थोड़ी मुश्किल हो रही है। शहर की यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। जवान लगातार दिन-रात मेहनत करके व्यवस्था बहाल करने में लगे हुए हैं।