फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, news

Bilaspur News: नम्होल में अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Mon, 05 Aug 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, news
बिलासपुर के नम्होल स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ प
खंड के 40 स्कूलों के 400 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
विज्ञापन

मार्चपास्ट के साथ प्रतियोगिता हुई शुरू
कबड्डी में घागस ने रघुनाथपुरा और रानी कोटला ने सिकरोहा को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में सोमवार को अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 40 स्कूलों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलों का शुभारंभ सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट के साथ हुआ।
खंड स्तरीय खेलों के प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि कबड्डी के मैच में घागस ने रघुनाथपुरा, रानी कोटला ने सिकरोहा, दयोथ ने आरएमपीएस जुखाला, चांदपुर ने एसपीएस जुखाला को हराकर अगले दौर में प्रवेश पा लिया है। वॉलीबाल में दसगांव ने मलोखर, परोही ने जुखाला, टेपराखास ने घ्याल, छकोह ने सलणू को हराया। वहीं खो-खो में रानी कोटला ने निहारखन वासला और आरएमपीएस जुखाला ने रघुनाथपुरा को हराया। बैडमिंटन में कंदरौर ने परोही, रघुनाथपुरा ने छकोह, घागस ने सुंगल, ग्लोरी पब्लिक स्कूल ने जुखाला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

समारोह में राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु मोंगा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि और अतिथियों का पाठशाला की तरफ से स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि खेल को खेल की भावना से ही खेलें। मुख्यातिथि ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खेलों का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़कर बच्चे अपना भविष्य संवार सकते हैं। साथ ही बुरी आदतों से भी दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी नौकरी में खेलों के लिए अलग से कोटा निर्धारित किया गया है, जिसका खिलाड़ी लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कबड्डी कोच नंदलाल ठाकुर, कामधेनु हितकारी मंच के प्रमुख जीतराम कौंडल, पंचायत प्रधान जीवन लता, एसएमसी प्रधान पवन कुमार और शेर सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

बिलासपुर के नम्होल स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ प

बिलासपुर के नम्होल स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ प

बिलासपुर के नम्होल स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ प

बिलासपुर के नम्होल स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ प

बिलासपुर के नम्होल स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ प

बिलासपुर के नम्होल स्कूल में आयोजित खण्ड स्तरीय (छात्र) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed