{"_id":"66b0bc09148105d5960502bc","slug":"bilaspur-news-bilaspur-news-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-121182-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुखराम आजाद काले बाबा साहित्य पुष्प सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुखराम आजाद काले बाबा साहित्य पुष्प सम्मान से सम्मानित
Mon, 05 Aug 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में लुहणू स्थित पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित मासिक संगोष्ठी में सम्मानित सदस्य व
कल्याण कला मंच की मासिक संगोष्ठी में कलाकारों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कल्याण कला मंच की मासिक संगोष्ठी लुहणू के बिलासपुर पब्लिक स्कूल के सभागार में हुई। संगोष्ठी में वरिष्ठ लेखक और शिक्षाविद् सुखराम आजाद को काले बाबा साहित्य पुष्प सम्मान से सम्माति किया। रविंदर कुमार भट्टा को काले बाबा साहित्य कुसुम सम्मान के रूप में अंग वस्त्र पुष्पाहार और सम्मान पत्र देकर अलंकृत किया गया। मंच नेलेखकों का साहित्य में योगदान शृंखला के व्यासधरा के कलमवीर के तहत जिले के विख्यात शिक्षक व कलमकार स्वर्गीय रोशनलाल शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर मंच के संयोजक अमरनाथ धीमान ने सारगर्भित शोधपत्र प्रस्तुत किया। इसकी अध्यक्षता सुरेन्द्र मिन्हास ने की। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण में बदलाव पर चिंता व्यक्त की और पौधरोपण करते हुए निहाल सेक्टर में एक पीपल का पौधा लगाया। इस अवसर पर कविता सिसोदिया, रविंदर कुमार भट्टा, महासचिव तृप्ता कौर मुसाफिर, आशा कुमारी, राकेश मन्हास, रविंदर कमल, नरेन्द्र दत्त शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
इनसेट
कला चंदेल की असयम मृत्यु पर शोक प्रकट किया
कलमकारों ने बिलासपुर की साहित्यकार कला चंदेल की असमय मृत्यु पर शोक प्रकट किया। देश में बाढ़ से मरे लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कल्याण कला मंच के प्रधान सुरेन्द्र मिन्हास ने मंच के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।