फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur

Bilaspur News: पेड़ों को छूकर निकलती बिजली की तारें दे रही हादसों को न्योता

Sat, 08 Jun 2024 06:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur
घुमारवीं की ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव चेहड़ के पास पेड़ों के बीच होकर गुजरती बिजली की तारें
बिजली बोर्ड को शिकायत के बाद भी नहीं हुई कटाई छंटाई
विज्ञापन

-सड़क के ऊपर पेड़ों की ऊंची टहनियों को छूकर गुजर रही तारें

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की पंचायत लुहारवीं के गांव चेहड़ के पास पेड़ों के बीच से गुजरती बिजली की एचटी लाइन लगातार हादसे को न्योता दे रही है। सड़क के ठीक ऊपर से गुजरने वाली यह बिजली की लाइन सड़क के दोनों तरफ लगे पेड़ों की ऊंची टहनियों को छूकर गुजर रही हैं। इससे पेड़ों में करंट आने का खतरा बना हुआ है। खासकर बारिश में इन पेड़ों में करंट की आशंका और अधिक रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बिजली बोर्ड को सूचित कर पेड़ों की छंटाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया। बिजली की तारें कई पेड़ों को छूकर के गुजर रही हैं। गर्मियां शुरू होने के बाद बोर्ड कई बार पेड़ों की कांट-छांट के नाम पर कई बार बिजली बंद कर चुका है, लेकिन यहां पर अभी छंटाई नहीं हुई। रिहायशी इलाका होने से यहां हादसों का अंदेशा और ज्यादा बढ़ जाता है। लोगों को इस बात का भी डर सता रहा है कि बरसात का मौसम आने वाला है। यहां से अक्सर गांव के स्कूली बच्चों का आना जाना होता है। यह अक्सर आते जाते खेल-खेल में इन पेड़ों को छूकर निकलते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बोर्ड से मांग की है कि तुरंत पेड़ों की छंटाई करवा कर इन तारों को पेड़ों से अलग करवाएं, ताकि किसी प्रकार के हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

कोट
बोर्ड लगातार पेड़ों की छंटाई का कार्य कर रहा है। लेकिन यहां पर मामला ध्यान में नहीं था ,जल्द ही कर्मचारी भेज कर पेड़ों की काट छांट करवा दी जाएगी।
-सन्नी जगोता, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed