{"_id":"66a64c38e83f79644a0f3e69","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-120838-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटर यूनियन का कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटर यूनियन का कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी
Sun, 28 Jul 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के ग्वालथाई में धरने पर बैठे ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के सदस्य। संवाद
बोले, समझौते के अनुसार नहीं मिल रहा कार्य, कंपनी कर रही तानाशाही
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना जी उपमंडल के तहत ग्वालथाई में स्थानीय ट्रक ऑपरेटर यूनियन ग्वालथाई का कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। रविवार को पांचवे दिन भी मांगों को पूरा कराने के लिए यूनियन के लोग शांतिपूर्वक तरीके से धरने पर बैठे रहे। यूनियन ने कंपनी प्रबंधकों पर तानाशाही का आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि समझौते के नाम पर कंपनी प्रबंधक बातचीत का केवल दिखावा कर रहे हैं। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद एक ओर बातचीत का दौर चलाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर ऑपरेटरों को कानूनी प्रक्रिया में उलझाया जा रहा है। यूनियन ने सरकार और प्रशासन से समझौता लागू करवाने की मांग की है। रविवार को ग्वालथाई में धरने पर बैठे ऑपरेटरों को संबोधित करते हुए ट्रक ऑपरेटर एवं धरोट पंचायत के पूर्व प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि नयनादेवी के एसडीएम की मध्यस्थता में 22 अगस्त 2022 को यूनियन और कंपनी प्रबंधकों के बीच समझौता हुआ था। अब ग्वालथाई औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग चलाने वाले फैक्ट्री प्रबंधक उसे मानने से आनाकानी कर रहे हैं। इसके चलते ऑपरेटरों को संघर्ष का सहारा लेना पड़ रहा है। 25 जुलाई को एसडीएम ने समस्या के समाधान के लिए यूनियन और कंपनी प्रबंधकों की संयुक्त बैठक बुलाई थी। बैठक बेनतीजा रहने पर एसडीएम ने कानून व्यवस्था कायम रहते हुए दोनों पक्षों को वार्ता जारी रखने को कहा था। विजय शर्मा ने कहा कि एक कंपनी ने अदालत के आदेशों की अवमानना का नोटिस भिजवा दिया है। इससे कंपनी प्रबंधकों की मानसिकता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि उद्योगों से प्रभावित और प्रदूषण की मार झेल रहे स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए अगस्त 2022 में हुआ समझौता लागू कराया जाए। इस मौके पर बचना राम, हाकम खान, राजकुमार, कश्मीरी लाल, चमन लाल, राकेश, भूपेंद्र अटवाल, बलवीर, यशपाल सहित अन्य मौजूद रहे।