फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 28 Jul 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
श्री नयना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में डालीं आहूतियां, सुख शांति की कामना की
विज्ञापन

मां के दर्शन के लिए प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को 35 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख शांति के लिए कामना की।

मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु खोल दिए गए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पर नियंत्रण कायम करने में मंदिर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों, होमगार्ड के जवानों और एक्स सर्विसमैन फौजियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि भीड़ पर नियंत्रण बना रहा और कतार में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए पूजा अर्चना की। हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि माता जी का यह दरबार बहुत ही अद्भुत और रमणीय है। दर्शनों के लिए उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। बड़े ही आराम से कतार माता जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर द्वार के पास जल सेवा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए कतार में पेयजल की व्यवस्था की गई। दोपहर की गर्मी में श्रद्धालुओं को पानी का गिलास काफी राहत प्रदान कर गया।

श्री नयना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

श्री नयना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed