फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: बरठीं में खुलेगा कॉलेज, टीम ने किया भूमि का निरीक्षण

Sun, 21 Jul 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बरठीं के मोहीं गांव में कॉलेज की भूमि के लिए निरीक्षण पर पहुंची घुमारवीं कॉलेज की टीम व अन्य। स
लंबे समय से बरठीं क्षेत्र के लोग कर रहे कॉलेज खोलने की मांग
विज्ञापन

घुमारवीं कॉलेज की टीम ने मोहीं में किया भूमि का निरीक्षण
कॉलेज खुलने झंडूता, बड़सर और घुमारवीं के छात्र होेंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/बरठीं। उपमंडल झंडूता के बरठीं क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खोलने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर घुमारवीं कॉलेज की टीम ने मोहीं में भूमि का निरीक्षण किया है। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग कॉलेज खेलने की मांग कर रहे हैं। बरठीं पंचायत के प्रधान कुलदीप धीमान और उपप्रधान राकेश मेहता ने बताया कि कॉलेज खोलने को लेकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद अब शिक्षा विभाग की टीम ने भूमि निरीक्षण किया और कॉलेज खोलने की रिपोर्ट तैयार की है। इसके आठ से दस किलोमीटर के दायरे में 10 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व पांच निजी स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बरठीं सरकारी स्कूल संख्या के हिसाब से जिले की सबसे बड़ी पाठशाला है। जिला परिषद सदस्य शालू रणौत, बरठीं व्यापार मंडल प्रधान अनिल गौतम, नरेश धीमान, दिनेश कौशल सहित अन्य लोगों ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार और मुख्यमंत्री का इसके लिए आभार जताया। साथ ही उम्मीद जताई है कि जल्द ही यहां पर कॉलेज खुलेगा।


इनसेट
तीन विस क्षेत्र के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
मोहीं में अगर कॉलेज खुलता है तो इसका लाभ करीब दो दर्जन से अधिक पंचायत के बच्चों को मिलेगा। साथ ही तीन विस क्षेत्र झंडूता, हमीरपुर के बड़सर और घुमारवीं के बच्चों को नजदीक में ही शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि बरठीं पंचायत का यह क्षेत्र करीब दो दर्जन से अधिक पंचायतों का केंद्र बिंदु है। कॉलेज खुलने से इस क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए घुमारवीं, बिलासपुर या फिर बाबा बालक नाथ कॉलेज चकमोह नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बच्चों को शिक्षा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed