फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur murder case brother sister in law arrested govind sagar lake body search

हिमाचल: बिलासपुर में लापता व्यक्ति की हत्या का आरोप, भाई-भाभी गिरफ्तार; झील में शव की तलाश; जानें पूरा मामला

Thu, 17 Sep 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 17 Sep 2026 09:44 AM IST
सार

बिलासपुर के झंडूता थाना क्षेत्र में 11 सितंबर से लापता मदन लाल की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार झगड़े के दौरान सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौत हुई। आरोप है कि इसके बाद शव को चांगरू के पास गोविंद सागर झील में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई बिशन दास और भाभी रानो देवी को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
bilaspur murder case brother sister in law arrested govind sagar lake body search
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना झंडूता क्षेत्र के समलेटू गांव से लापता हुए व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़े के दौरान सिर पर पत्थर से चोट लगने के बाद मदन लाल की मौत हो गई। इसके बाद शव को चांगरू नामक स्थान पर गोविंद सागर झील में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बड़े भाई बिशन दास और उसकी पत्नी रानो देवी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


13 सितंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की शिकायत
पुलिस के अनुसार, समलेटू निवासी रोशन लाल ने 13 सितंबर को पुलिस थाना झंडूता में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई मदन लाल 11 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे बिना बताए घर से चला गया है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान 15 सितंबर को शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को मदन लाल का उसके बड़े भाई बिशन दास और उसकी पत्नी रानो देवी के साथ झगड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, झगड़े के दौरान मदन लाल के सिर पर पत्थर से चोट मारी गई थी, जिससे उसके सिर पर गहरा घाव हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद सामने आया झील में शव फेंकने का आरोप
पुलिस ने बिशन दास और रानो देवी से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया कि मदन लाल की मौत के बाद उसके शव को चांगरू नामक स्थान पर गोविंद सागर झील में फेंक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में हत्या के आरोप और शव को झील में फेंकने से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। शव अभी बरामद नहीं हुआ है।

फॉरेंसिक टीम ने किया मौके का निरीक्षण
एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अब गोताखोरों की सहायता से गोविंद सागर झील में मदन लाल के शव की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के आरोप में गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed